सही चयन
भगवा — सिर्फ एक रंग नहीं, त्याग, तप और सनातन गौरव का प्रतीक है। इसी भावना से जन्मी है भगवा पार्टी (भारतीय गण वार्ता पार्टी); हर सनातनी भाई-बहन की अपनी राजनीतिक ताकत, जो सत्ता के साथ साथ, स्वाभिमान की बात करती है छत्तीसगढ़ की माटी, यहाँ के तीज-त्यौहार, यहाँ की मेहनतकश परंपरा — यह हमारी असली पहचान है, और यही पहचान अब अपनी राजनीतिक आवाज़ मांगती है। हर गांव, हर वार्ड, हर घर का सनातनी अब खुद अपना नेतृत्व करेगा।
यह सिर्फ नारे नहीं है। यह उन सनातनी परिवारों की व्यथा है, जिसे प्रत्येक सनातनी परिवार ने सहन किया है। आज जो कदम हम साथ मिलकर उठाएंगे, वही आने वाली पीढ़ियों को गर्व से जीने का हक देगा। यह लड़ाई किसी एक चुनाव की नहीं — यह हमारी अगली पीढ़ी को यह कहने का हक दिलाने की है कि "यह मिट्टी, यह संस्कार, यह पहचान — हमने खुद बचाई थी।
प्रत्येक सनातनी भाई बहन इस राजनीतिक दल के सदस्य हैं। आवश्यकता है, सक्रिय होने एवं दायित्व निर्वहन की... तो विलम्ब किस बात की? तुरंत सदस्य बनें और पूरे छत्तीसगढ़ में कहीं भी अपने कार्यक्षेत्र में भगवा पार्टी के पदाधिकारी के रूप में कार्य कर भगवा लहरायें, सनातनी सरकार बनायें।
भगवा (भारतीय गण वार्ता) पार्टी की आधारशिला गत विधानसभा चुनाव के पूर्व सन 2023 में मध्यप्रदेश भोपाल में रखी गई। भगवा पार्टी एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है, जिसका मुख्य राष्ट्रीय कार्यालय भोपाल में स्थित है। अल्प समय में ही पार्टी ने अपनी अच्छी संगठन क्षमता विकसित कर ली है और सनातनी भाई बहनों के बीच लोकप्रिय है, विशेषकर मातृशक्ति और युवाशक्ति बढ़ चढ़ कर इसमें सम्मिलित हो रहे हैं।
भगवा (भारतीय गण वार्ता) पार्टी का मुख्य उद्देश्य पूरे छत्तीसगढ़ में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर सभी सनातनी भाई बहनों को एकत्रित करना, आपसी भाईचारा, सद्भाव बनाकर जाति वर्ग से परे सर्वत्र शांति और सनातनियों को सुरक्षा व विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाना है। धर्मान्तरण, लव जिहाद, धर्म व जाति के नाम पर अनावश्यक दृष्टिकरण पर पूर्णतः विराम लगाने का कार्य भगवा पार्टी करेगी। अनावश्यक मुफ्तखोरी बंद कर युवाओं व महिलाओं को रोजगार व उद्योग हेतु प्रेरित किया जायेगा, जिससे वे अपनी शिक्षा व कौशल का सही उपयोग कर स्वाभिमान के साथ जीविकोपार्जन कर सकें। कृषि व ग्रामीण उद्योग, कृषि आधारित उद्योग, प्राकृतिक संसाधनों ऊर्जा स्रोतों जैसे पवन ऊर्जा, सूर्य ऊर्जा इत्यादि के माध्यम से रोजगार के संसाधन सृजन के साथ ही देश के विकास में हम आगे बढ़ेंगे। गो माता को राष्ट्र माता घोषित कर गोवंश की रक्षा का संकल्प एवं अखण्ड भारत की परिकल्पना को साकार करना है। महंगाई कम करने, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार, इंफ्रा के क्षेत्र में कार्य करना हमारी प्राथमिकता है।
भगवा पार्टी के विस्तार की प्रक्रिया पूरे छत्तीसगढ़ में प्रारंभ है। प्रत्येक ग्राम, वार्ड, ब्लाक, जिला, संभाग व प्रदेश स्तर पर भगवा सैनिक व पदाधिकारी नियुक्त किये जा रहे हैं। प्रत्येक वह सनातनी जो राजनीति में आकर जन सेवा से जुड़ कर कार्य करना चाहता है, वे बिना किसी संकोच के हमसे संपर्क कर जुड़ सकते हैं। तन-मन-धन से सनातन वर्ग का संवर्धन करने के साथ हमारे संस्कार, संस्कृति को बनाये रखना हमारी महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।
आम जनता में असुरक्षा, चरमराई कानून व्यवस्था, धर्मान्तरण, लव जिहाद, हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार, लापरवाह सुस्त अकर्मण्य सरकार का परिणाम है। युवाओं से प्रार्थना है कि वे बढ़ चढ़ कर भगवा सैनिक बनें और एकजुट होकर सनातन धर्म का भगवा झंडा पकड़ कर पूरे छत्तीसगढ़ में भगवा पार्टी की सरकार बनाने कमर कस लें। मातृशक्ति से आह्वान करते हैं कि चूंकि हमारे भगवा पार्टी के अभियान का महत्वपूर्ण दायित्व मातृशक्ति पर निहित है इसलिए वे इस पार्टी से जुड़ें और भगवा पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ायें। मातृशक्ति को आगामी प्रत्येक चुनाव में अधिकाधिक नेतृत्व प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।
जय माता दी – सनातन धर्म की जय
बरसों से प्रदेश और देश की मुख्यधारा की राजनीति हिंदू समाज को बांटकर, अलग-अलग वर्गों और जातियों में बिखेरकर सत्ता की राजनीति करती रही है। हमारी परंपरा, रीति-रिवाज़ और कर्मकांड इस राजनीति की प्राथमिकता कभी नहीं रहे। इसीलिए हमने संकल्प लिया है कि छत्तीसगढ़ का हर सनातनी नागरिक अपने बल पर, अपने नेतृत्व में एक ऐसी सरकार बनाए जो सचमुच सनातन मूल्यों, न्याय और विकास के प्रति समर्पित हो।
भगवा पार्टी किसी एक व्यक्ति या परिवार की पार्टी नहीं, बल्कि हर सनातनी भाई-बहन की अपनी पार्टी है। आइए, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर एकजुट हों, संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाएं, और छत्तीसगढ़ में एक स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त सरकार बनाने के संकल्प को साकार करें।
जय सनातन। जय हिंद। वंदेमातरम्।
भगवा पार्टी छत्तीसगढ़ की टीम उन समर्पित कार्यकर्ताओं और नेताओं से बनी है जो प्रदेशहित को अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर रखते हैं। गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक फैला हर सदस्य एक ही लक्ष्य के लिए कार्यरत है — छत्तीसगढ़ को सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, और हर सनातनी घर तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करना।
सही नेता, सही समय और सही उद्देश्य के साथ — भगवा पार्टी मानती है कि छत्तीसगढ़ की प्रगति तभी संभव है जब नेतृत्व दूरदर्शी हो और हर निर्णय जनहित को केंद्र में रखकर लिया जाए।
शिक्षा के माध्यम से युवा सशक्तिकरण
रोजगार व आर्थिक समृद्धि के अवसर
सभी के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ
सामाजिक समावेशन और समानता
सांस्कृतिक संरक्षण और सनातन गौरव
प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण
पारदर्शी और जवाबदेह शासन
सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव
भगवा पार्टी छत्तीसगढ़ का संकल्प है कि हम हर नागरिक के लिए सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध प्रदेश का निर्माण करें। शिक्षा, रोजगार और संस्कृति के माध्यम से समाज में समानता और न्याय स्थापित करना हमारा प्रयास है, ताकि हर युवा, किसान और नागरिक गर्व और सम्मान के साथ अपने जीवन में प्रगति कर सके।
कॉपीराइट 2026 भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) छत्तीसगढ़, सर्वाधिकार सुरक्षित.
Website Designed & Promoted By Ayodhya Webosoft Private Limited